logo

बड़ी खबर : नीतीश कुमार का बड़ा बयान, मैं प्रधानमंत्री की रेस में नहीं हूं, राहुल के नाम से दिक्कत.....

cm_nitish1.jpg

पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भाजपा से नाता तोड़ने के बाद लगातार विपक्षी दल को एकजुट करने की कोशिश में लगे है। कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार ने भाजपा का दामन प्रधानमंत्री बनने के लिए छोड़ा है। हालांकि इसे बाद में नीतीश ने खारिज कर दिया था। इसी बीच प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर नीतीश कुमार का बड़ा बयान आया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि मैं प्रधानमंत्री की रेस में नहीं हूं। जब उनसे राहुल गांधी की नाम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष का चेहरा हो सकते है। इसके बाद मुस्कुराते हुए कहा कि हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है।

सभी विपक्षी पार्टियों एकसाथ आकर करेंगे फैसला

सीएम ने यह बात मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के राहुल गांधी के पीएम कैंडिडेट बनाने के बयान पर कही। राहुल को पीएम उम्मीदवार बनाने को लेकर  सीएम नीतीश ने कहा कि हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है। इसमें क्या बुराई है। सब एक साथ मंच पर आएं, साथ मिलकर सब तय होगा। हम लोग तो वेट कर रहे हैं। मेरे बारे में भी लोग कहते हैं, लेकिन हमारी इच्छा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है। मैं इस रेस में हूं ही नहीं।  इस बाद उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर सभी विपक्षी पार्टियों को साथ आना पड़ेगा। जिसके बाद ही इसे लेकर फैसला हो सकेगा।