द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव में अब बस कुछ महीने ही बाकी है। ऐसे में पार्टियों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवार के कयासों के बीच भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा दावा किया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होगी तो नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार होंगे। उक्त बातें उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा है। उन्होंने कहा है कि इसके बाद नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार होंगे। नीतीश कुमार हमारे मित्र हैं। मैं आज उनसे मुलाकात करेंगे। बता दें कि भाजपा-जदयू में बढ़ी दूरी के बाद सुब्रमण्यम स्वामी का नीतीश कुमार से मुलाकात कई मायनों में अहम माना जा रहा है। इसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बता दें कि नीतीश कुमार मिशन 2024 को लेकर लगातार विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे है। पिछले दिनों नीतीश ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

आज मिलूंगा तो पूछूंगा कि...
2024 में विपक्ष की तरफ से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का दावेदार बनाए जाने की संभावना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि आज तक कभी मुझे इस बात को लेकर नीतीश कुमार ने कुछ नहीं कहा। अगर वह विपक्ष को लीड करना चाहते हैं तो मैं ना कैसे कह सकता हूं। जहां तक प्रधानमंत्री बनने की इच्छा की बात है तो मैंने उनसे समय मांगा है। आज मिलूंगा तो पूछूंगा कि वह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं या नहीं।

जनसंख्या नियंत्रण कानून थोपना उचित नहीं
जनसंख्या के मामले में देश नंबर वन पर पहुंच गया है। इस बारे में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या से देश में संसाधनों पर असर पड़ेगा। इसलिए यह एक चिंतित सवाल भी बन गया है। देश पर जनसंख्या नियंत्रण कानून थोपना उचित नहीं है। आर्थिक प्रगति होती रहेगी तो जनसंख्या बढ़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इंदिरा गांधी ने कोशिश की थी लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे लोग खुद समझ बूझ कर काम करते हैं। अपने बच्चों को उन्हें आगे बढ़ाना है। उनके बारे में सोचना है और हम क्या कहें।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT