logo

BIHAR : हिंसा के पीछ हैं 2 लोग, एक राज कर रहा, दूसरा है एजेंट, नीतीश ने भाजपा और ओवैसी पर फोड़ा ठीकरा

nitish_Kumar.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में रामनवमी के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने पहली बार बयान दिया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि उनके गृह जिला में साजिश के तहत हिंसा करवाई गई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। यही लोग सब करवा रहे हैं। सीएम नीतीश ने  AIMIM प्रमुख असदुद्दीन पर भी निशाना साधा है। सीएम ने ओवैसी को भाजपा का एजेंट बताया। कहा है कि ओवैसी भाजपा का खास आदमी है। हमलोगों के खिलाफ जानबूझकर बोलता है।


 सब कुछ नार्मल है
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि,  प्रदेश में अब हर तरफ शांति है। हम दोनों जगहों (नालंदा और सासाराम) की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।  प्रशासन असफल नहीं था। कुछ लोगों ने साजिश के तहत जानबूझकर यह अशांति पैदा की है। हमने तो नालंदा में बहुत काम कराया है। कुछ खास नहीं है, सब कुछ नार्मल है। बिहार शरीफ में जिसने गड़बड़ी की है, उन सभी का पता चलेगा। कहीं कुछ है ही नहीं। अंदर से ही गड़बड़ हुआ है।


सच्चाई जल्द आएगी सामने
इसके आगे मुख्यमंत्री ने कहा - सभी अधिकारी लगे हुए हैं। हर एक घर में जांच की जा रही है। कुछ दिन बाद सब पता चल जाएगा। यह सब जानबुझकर किया गया है। बिहारशरीफ में जो दंगा  किया है, वो सब कुछ दिन बाद पता चल जाएगा। जांच चल रही है।  2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। वहीं  वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT