द फॉलोअप डेस्क
बिहार में आज महागठबंधन की महारैली (Grand Alliance Rally) है। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पूर्णिया पहुंच गए है। सभी नेता मंच में पहुंच चुके हैं। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान के मंच से नेताओं ने लोगों का अभिवादन किया है। इस महारैली में महागठबंधन के 7 घटक दल के नेता एक मंच पर आएंगे। इस रैली की तैयारी में कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। कार्यक्रम को लेकर पूरे पूर्णिया को महागठबंधन के पोस्टर से पाट दिया गया है। उधर शाह महागठबंधन से महज 400 किलोमीटर दूर बगहा में सभा को संबोधित करेंगे। है। बता दें कि इस महारैली में जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और डिप्टी CM तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) संबोधित करेंगे। अब इस रैली की महत्व इस बात से ही लगा सकते हैं कि महागठबंधन के बड़े नेता खुद जाकर लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। दरअसल नेताओं को यह पता है कि यह सिर्फ एक रैली नहीं है, बल्कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह महागठबंधन के लिए एक तरह से अपनी ताकत दिखाने का बड़ा मौका है। यह रैली महागठबंधन की एकता और शक्ति प्रदर्शन के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिया गया है।
