द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तीन दिनों के लिए दिल्ली रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार सीएम शाम 3 बजे दिल्ली निकलेंगे। इस दौरे पर नीतीश कांग्रस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे। वहीं कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार सोनिया गांधी से भी मिल सकते हैं। बता दें कि 13 अप्रैल को लालू यादव एक बार फिर सिंगापुर जा रहे हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव पहली बार रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर रवाना होंगे। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि लालू के रवाना होने से पहले नीतीश कुमार उनसे मिलकर कई अहम मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

शाम की फ्लाइट से होंगे रवाना
नीतीश कुमार आज शाम की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 13 अप्रैल की दोपहर तक वापस आ सकते हैं। इस 3 दिनों के दौरान को विपक्ष के कई बड़े और कदावार नेताओं से मिलकर मोदी सरकार के खिलाफ एक मंच पर लाने की कोशिश करेंगे। बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद वह लगातार विपक्ष एकजुटता के लिए बड़े स्तर पर पहल कर रहे हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT