logo

विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कवायद तेज, आज ममता और अखिलेश से मिलेंगे नीतीश

nitish_mamta.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव 2024 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने तैयारी तेज कर दी है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिशन 2024 को लेकर लगातार विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं। दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से बात करने के बाद पीएम विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार 24 अप्रैल यानी आज कोलकाता और लखनऊ जाएंगे। इस दौरान नीतीश बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।


कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं, देश के लिए सोच रहा
मीडिया ने जब नीतीश कुमार से पूछा कि चर्चा है कि 25 अप्रैल को आप पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने जा रहे हैं। इस सवाल को टालते हुए सीएम ने कहा कि यह सबकुछ पूछने की जरूरत नहीं है, जब हम सब कुछ कर लेंगे तब विस्तार से आप लोगों को बताएंगे। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा दलों को हम एकजुट कर सके। इसके साथ ही सीएम नीतीश ने कहा कि हम अपने लिए कुछ नहीं चाहते हैं। मैंने इस बात को कितनी बार कहा है कि मेरा कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। मैं पूरे देश के हित में सोच रहा हूं।


ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एक साथ लाने की कोशिश
जानकारी हो कि इससे पहले 12 अप्रैल को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले थे। मीटिंग के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि हमारी विपक्षी एकता पर बात हुई है। ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एक साथ लाने की कोशिश है। हमारी सकारात्मक बातचीत हुई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT