logo

चिराग को मनाने नित्यानंद राय पहुंचे दिल्ली आवास, लोजपा प्रमुख नहीं मिले तो मां से लिया आशीर्वाद

nityanand.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जैसे- जैसे बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन दाखिल के तारीख नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे- वैसे NDA में सीट बंटवारे का विवाद और बढ़ता जा रहा है। जहां एक और भाजपा के 22 सीटों के प्रस्ताव को लोजपा ने खारिज कर दिया है। वहीं चिराग पासवान की नाराजगी ने अब भाजपा की टेंशन भी बढ़ा दी है। दरअसल केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय, चिराग पासवान को मनाने उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंचे थे, लेकिन नित्यानंद राय की मुलाकात केवल चिराग पासवान की मां रीना पासवान से हो पायी। और उसके बाद वे वापस लौट आये। 
हालांकि नित्यानंद राय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि चिराग पासवान के अभिभावक इस घर में हैं, वो उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। जब उनसे पत्रकारों ने पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि चिराग पासवान नाराज नहीं है,  लेकिन आपको बता दें कि भाजपा ने चिराग को मनाने की जिम्मेवारी नित्यानंद राय को सौंपी है। 
दरअसल आपको बता दें कि चिराग ने NDA से लगभग 40 सीटों की मांग कर रहे हैं, ऐसे में NDA के पास निर्णय कर पाना काफी मुश्किल लग रहा है। और NDA उन्हें 22 सीटें देना चाह रही अहि लेकिन चिराग इस ऑफर को ठुकरा चुके हैं। ऐसे में खबर ये आ रही है कि चिराग पासवान NDA से नाराज चल रहे हैं। और उन्हें ही मनाने नित्यानंद राय उनके दिल्ली आवास पहुंचे थे। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news bihar election bihar politics bihar election news  NDA news seat sharing news bjp LJP nityanand ray chirag paswan