logo

Jharkhand : 2 दिनों के बाद भी नहीं शुरू हुई गया-धनबाद रेलवे रूट,यात्रियों को हो रही परेशानी 

gaya_route.jpg

रांची:
गया-धनबाद रेलवे रूट (Gaya-Dhanbad Railway Route) पर ट्रेनों का परिचालन 2 दिनों से ठप है। बुधवार को गुरपा रेलवे स्टेशन (Gurpa Railway Station) को कोयला ले जा रही एक मालगाड़ी डि-रेल हो गई थी। इसके बाद से ही लगातार सुधार का काम चल रहा है। घटना के 36 घंटे बाद भी रेलवे सेवा अभी तक शुरू नहीं की गई है। जिसे लेकर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार सुधार का काम जारी
इस दौरान कई ट्रेनों को दूसरे मार्गों से भी चलाया जा रहा है, जिससे छठ पर्व पर लोग अपने घर पहुंच सकें। गया-धनबाद रेलखंड स्थित गुरपा रेलवे स्टेशन को लाइन क्लियर कराने का काम हाजीपुर के जीएम अनूप शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। गुरुवार की सुबह से सैकड़ों की संख्या में रेलवे कर्मचारी बड़े-बड़े उपकरणों के साथ मलबा हटाने का काम में जुटे हुए हैं। रेल परिचालन बाधित होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी उन रेल यात्रियों को उठानी पड़ रही है, जिन्होंने छठ पर्व पर अपने घर आने के लिए टिकट आरक्षित कराया था। 


26 अक्टूबर को हुआ था हादसा
बता दें कि 26 अक्टूबर (बुधवार) को करीब सुबह 6:30 बजे एक मालगाड़ी का ब्रेक फेल होने की वजह से लूप लाइन पर डि-रेल कराया गया था। जिस समय ट्रेन को डिरेल हुआ था उस समय ट्रेन की स्पीड 150 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।  इस दौरान कपलिंग टूटने से उसकी 57 बोगियां पलट गईं। वहीं इंजन एक बोगी को लेकर दौड़ता रहा। हालांकि बोगी रगड़ खाने और स्लिप साइडिंग की वजह से 400 मीटर दूर जाकर इंजन भी रुक गया। ट्रेन के इंजन के पीछे वाली बोगी के पिछले हिस्से का पहिया निकल गया था। इस वजह से उसके रगड़ खाने से इंजन में ब्रेक लग सका था।