द फॉलोअप डेस्क
पटना के हज भवन में आज जदयू के ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर सीएम नीतीश हज भवन पहुंच गए हैं। वहीं जदयू कार्यकर्ताओं के आने के सिलसिला की जारी है। वहीं सीएम के इफ्तार पार्टी को लेकर बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। विपक्ष लगातार सीएम पर हमलावर है और उनपर सवालों की बौछार कर रही है। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि अगर सीएम रमजान में इफ्तार पार्टी कर रहे हैं तो नवरात्र में प्रसाद क्यों नहीं बटवाते। उन्होंने कहा कि सीएम ये सब सिर्फ वोट बैंक के लिए कर रहे हैं।

तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है
विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है। कहा कि जिस तरह से बहुसंख्यक देश मे बहुसंख्यक को आहत किया जा रहा है, इससे देश कमजोर होता है। हालांकि इस दौरान नीतीश कुमार का नाम उन्होंने नहीं लिया।

बीजेपी ने ठुकराया न्योता
बता दें कि शुक्रवार को भी सीएम ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया था। इसमें बीजेपी को भी न्यौता भेजा गया था। हालांकि बीजेपी ने मुख्यमंत्री का न्यौता ठुकरा दिया था। पार्टी के एक भी नेता इफ्तार में शामिल नहीं हुए हैं। भाजपा के नेता शामिल नहीं होने पर सीएम ने इसकी आलोचना की थी। कहा था कि 2017 से यहां इफ्तार पार्टी हो रही है? कोरोना कि वजह से 2 साल नहीं हुआ। बीजेपी जब साथ थी तो इफ्तार नहीं होती थी? वो लोग भी तो इफ्तार पार्टी करते थे। अलग होने के बाद क्या-क्या बोलते हैं?
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT