द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव 2024 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने तैयारी तेज कर दी है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिशन 2024 को लेकर लगातार विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं। इस कवायद में आज नीतीश कोलकाता और लखनऊ के लिए रवाना हुए। बंगाल पहुंचकर नीतीश बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहें। ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का नीतीश कुमार ने कहा कि ममता दीदी से मुलाकात सकारात्मक रही। हमारी बातचीत काफी फलदाई रही है। वहीं ममता बनर्जी ने कहा है कि भाजपा के खिलाफ हम साथ आकर लड़ाएंगे।

अभी बातचीत हो रही है
नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग मिलकर एक साथ लड़ाई करने को राजी हुए हैं और इस पर हर कोई सहमत है। ममता बनर्जी की पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन करने और एकजुट राजनीतिक कदम के बारे में जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पहले तो सारे लोग मिल जुल रहे हैं,बातचीत कर रहे हैं। अभी बातचीत हो रही है उसके बाद गठबंधन के बारे में कदम उठाया जाएगा।

भाजपा को शून्य पर लाया जाए
ममता बनर्जी ने कहा कि नीतीश बंगाल आए हैं। हमें बहुत अच्छा लग रहा है। हमारी उनसे मुलाकात हुई है। हम लोगों ने इस इस बात पर चर्चा की कि भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। इस तरह का संदेश पूरे देश में देने की जरूरत है कि केंद्र की पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए सभी को अपना प्रर्सनल ईगो को छोड़कर हम लोगों को एक साथ आना होगा। ममता बनर्जी ने कहा कि जयप्रकाश आंदोलन की शुरुआत भी बिहार के पटना से ही हुई थी। हम लोग चाहते हैं कि वर्तमान केंद्र सरकार के खिलाफ भी विपक्षी एकजुटता की शुरुआत बिहार से ही हो। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि बिहार में एक बड़ी बैठक हो। जिसमें गैर भाजपा दलों के नेता उपस्थित हो। वहां से यह संदेश दिया जाए कि हम सब एक हैं और मिलकर लड़ेंगे। भाजपा के लोग केवल बड़ी-बड़ी बातें करके देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्हें सत्ता से हटाना जरूरी है। हमारा मकसद यही है कि भाजपा को शून्य पर लाया जाए।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT