logo

बिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', किसानों की बढ़ी चिंता

8स.jpg

बिहार
मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 19 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। आज राजधानी पटना समेत अरवल, गया, भोजपुर और रोहतास समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में तेज आंधी, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

बुधवार को कई जिलों में झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं बुधवार की देर रात राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।   

फसलों पर मार
एक तरफ झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आम, लीची, मूंग और मक्का की तैयार फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश से मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो 3 मई के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Tags - Bihar weather alert orange alert Bihar heavy rain Bihar thunderstorm Bihar lightning warning strong winds 40-50 kmph Patna weather