किशंनगंज:
बिहार के किशंनगंज जिले में पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी नागरिकता प्राप्त एक महिला पकड़ाई है। बिहार पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने संयुक्त कार्रवाई कर महिला को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार महिला अवैध दस्तावेज के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश (Entry into Indian border without valid document) कर रही थी। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला पहले की भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसे कई महीनों तक न्यायिक हिरासत में रखा गया था।

11 महीने भारत के जेल में थी महिला
गिरफ्तार महिला का नाम फरीदा मल्लिक है। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली है। पूर्व में भी उतराखंड में SSB ने इस महिला को पकड़ा था और वो 11 महीने भारत के जेल में थी। सजा काटने के बाद वापस उसको अमेरिका भेज दिया गया था। किशनगंज पुलिस ने FFRO को भी सूचित किया है। महिला के बारे में गृह विभाग के विदेशी नागरिक विभाग और कोलकाता स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को सूचित कर दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
एसपी एनामुल हक ने बताया कि महिला पाकिस्तानी मूल की है, लेकिन उसने अमेरिकी नागरिकता ले रखी है। इस मामले में हमलोगों ने गृह विभाग को जानकारी दे दी है। इनका पहले का भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसके कारण इस मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है। उत्तराखंड में एसएसबी द्वारा गिरफ्तार हुई थी और 11 महीने जेल में रही थी। इस बार वह किस परिस्थिति में यहां पहुंची है, यह पूरे मामले की जांच के बाद ही सामने आयेगा। सारे मामले की पूरी तरह जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बता दें, हाल ही में बीएएसएफ के 152वीं बटालियन ने 85 लाख का सोना किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के बांग्लादेश बॉर्डर से बरामद किया था जो किशनगंज बीएसएफ मुख्यालय के अधीन पड़ता है जिससे समझ जा सकता है किशनगंज कितना संवेदनशील इलाका है।