द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार को एक बड़ा ऑफर दे दिया है। उन्होंने कहा उन्होंने कि यदि वह आना चाहते हैं तो चुनाव के बाद भी उनका स्वागत है। कांग्रेस ही उनका सम्मान करेगी और स्वागत भी करेगी। वहीं जब पप्पू यादव से सवाल किया गया कि क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। इस पर उन्होंने कहा, बिल्कुल नहीं।
बातचीत के दौरान पप्पू यादव से महागठबंधन के एकजुट नहीं होने को लेकर सवाल किया गया। जिस पर उन्होंने कहा, "अकेला पप्पू यादव एनडीए पर भारी है। आप घबराइये नहीं। बिहार की पूरी जनता एक साथ है और एनडीए को वोट नहीं देना चाहती बल्कि महागठबंधन को वोट देगी। पप्पू यादव ने इस दौरान यह भी जानकारी दी कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बिहार दौरा और चुनावी सभा छठ के बाद आयोजित होगा।.jpg)
बातचीत के दौरान पत्रकारों ने एनडीए से भी जुड़े सवाल किये जिस पर पप्पू यादव ने कहा, "चिराग पासवान का खेल क्या चल रहा है सो बताइए। सिर्फ महागठबंधन से सवाल मत पूछिए। भाजपा के नेताओं से सवाल पूछे। उन लोगों में एकजुटता कहां है।" उन्होंने कहा, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाह रहे हैं, सबसे बड़ा सवाल बिहार में अभी यही है।.jpeg)
बता दें कि, महागठबंधन में एकजुटता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में एनडीए के नेता लगातार महागठबंधन पर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही बड़ा ऑफर दे दिया है।