द फॉलोअप डेस्क
बिहार के वैशाली से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां माता-पिता ने मिलकर अपने दो बेटियों की हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मरने वाली लड़कियों का नाम रोशनी और अनु है। रोशनी की उम्र 18 साल है वहीं अनु की उम्र 16 साल है। वहीं पुलिस ने आरोपी मां रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पिता नरेश भगत अभी फरार चल रहा है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

मां ने बताई वजह
आरोपी मां रिंकू देवी ने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। रिंकू देवी ने कहा कि उनकी दोनों बेटियां बार-बार घर से भाग जाती थी। जिस कारण समाज में उनके इज्जत की धज्जियां उड़ गई थी। उन्होंने उन दोनों को काफी बार समझाने की कोशिश की। लेकिन दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आती थी। उनके इस रवैया से तंग आकर हमने गला घोट कर दोनों की जान ले ली।

आरोपी पिता के खोज में जुटी पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही पिता फरार है। पिता खोज की जा रही है पुलिस ने आगे कहा के स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिता कोलकाता में काम करता है। वह कभी-कभी ही वैशाली आता है। पुलिस अब बिहार और बंगाल की सीमा से सटे सभी इलाकों में छानबीन कर रही है।