द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह चुनाव में होने वाले खर्च के लिए चंदा इकठ्ठा कर रही हैं। बता दें कि ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप उतरी हैं। उन्होंने लोगों सहयोग राशि भेजने का निवेदन किया है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एकाउंट का QR कोड भी जारी किया है।.jpg)
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर QR कोड पोस्ट करते हुए लिखा "राम और कृष्णा जैसे अवतारियों को भी समाज से बहुत कुछ सहना पड़ा। मैं तो एक तुक्क्ष महिला हूं जो विभिन्न दंसो को झेल करके भी कुछ लोगों द्वारा दोषी बताई जाती रही हूं। कुछ लोगों द्वारा मेरी आंखों की आंसू, मेरा विलाप, आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए तरसती मेरी आंखों में भी छल और नाटक दिखती है। लेकिन मेरे जैसे लाखों पीड़ितों की आवाज को सशक्त करने मैं काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रही हूं।"
उन्होंने अपने पोस्ट में सहयोग राशि भेजने का निवेदन करते हुए आगे लिखा "मुझे अपार जन समर्थन मिल रहा है,चुनाव के इस मुहिम को और मजबूत करने में कृपया मेरी मदद करें और जो भी हो सके नीचे दिए गए क्यूआर कोड पर अपना सहयोग राशि भेजें। मैं बड़ी आशा के साथ आंचल फैलाएं आपकी द्वार खड़ी होकर के इसलिए बोल पा रही हूं क्योंकि मैं आपकी बेटी, बहन और जिम्मेदारी हूं। पिछले चुनाव से आज तक मैंने काराकाट का दामन नहीं छोड़ा है हमेशा आपके सुख-दुख की सहभागी रही हूं। आज अपनी बेटी आपसे मदद मांग रही है।"