logo

चिराग का RJD पर हमला : जनता 90 के दशक का जंगलराज दोबारा नहीं लाएगी, इसने राज्य को तबाह किया

chirag4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने RJD पर हमला बोलते हुए बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा ये जनता तय करेगी। लेकिन यह तो तय है कि वे 90 के दशक के जंगलराज को दोबारा नहीं लाएगी। चिराग पासवान ने आगे कहा कि उस दौर की यादें लोगों के जेहन में आज भी ताजा है, जब RJD और लालू के परिवार ने बिहार के लोगों को प्रताड़ित किया था। पासवान ने आपातकाल की तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह से आपातकाल की सच्चाई लोगों को बताना जरूरी है, वैसे ही 1990 के जंगलराज के बारे में भी युवाओं को बताना जरूरी है।
पासवान ने युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से उस दौर की सच्चाई को समझने की अपील की है। साथ ही उन्होंने 2005 के बाद जन्मे युवाओं को उस समय की स्थिति के बारे में बताने की जरूरत पर जोर दिया। पासवान ने RJD पर बिहारियों के पलायन के लिए मजबूर करने और राज्य को तबाह करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस दौर के युवाओं को जो पहली बार वोट देने वाले है उन्हे यह जानना बेहद जरूरी है कि उस दौर में बिहार की हालत क्या थी।
पासवान ने मतदाता सूची के सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के सवालों को खारिज करते हुए कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया है जिसे समय समय पर अपनाया जाता है। पासवान ने विपक्ष पर हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप भी लगाया और कहा कि विपक्ष का किसी भी व्यवस्था या संस्थान पर भरोसा नहीं बचा। यह केवल एक सामान्य प्रक्रिया है जिसमें कोई फर्जीवाड़ा नहीं होता। उन्होंने विपक्ष पर देश को अराजकता की ओर ले जाने का भी आरोप लगाया।
पासवान ने महागठबंधन की हार को लेकर दावा करते हुए कहा कि विपक्ष हार के बहाने ढूंढ रहा है। उन्होंने कहा अगर विपक्ष सामान्य प्रक्रियाओं को भी संदेह की दृष्टि से देख रहा है तो यह साफ है कि उन्होंने अपनी हार मान ली है।

Tags - Bihar news bihar latest news bihar breaking news bihar trending news chirag paswan RJD bihar election bihar politics bihar election2025 bihar cm face election commission trending news