logo

बिहार में खूबसूरती को लेकर बदला नजरिया, शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन करा रहे ये सर्जरी

rwer.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में अब सुंदरता को लेकर लोगों का नजरिया तेजी से बदल रहा है। इस बदलाव के साथ एक नया ट्रेंड भी प्रदेश में उभर रहा है। अब शादी से पहले चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग कॉस्मेटिक सर्जरी की ओर रुख कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर बिहार के SKMCH में दूल्हा- दुल्हन अपने चेहरे की बनावट और चमक बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवा रहे हैं। साल 2024 के सितंबर से लेकर जनवरी 2025 तक SKMCH के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में लगभग 15 से 20 कॉस्मेटिक ऑपरेशन हो चुके हैं।

शादी से पहले करवा रहे कॉस्मेटिक सर्जरी
इसे लेकर SKMCH के बर्न प्लास्टिक विभाग के प्रमुख डॉ राधा रमण ने बताया कि मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के युवक-युवती शादी से पहले कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश वे लोग हैं जिनके चेहरे पर दाग-धब्बे, चोट के निशान या अन्य परेशानियां हैं। डॉ रमण ने बताया कि एक ऑपरेशन में लगभग ढाई घंटे का समय लगता है। अब तक बर्न प्लास्टिक विभाग में सभी तरह की सर्जरी मिलाकर 150 से अधिक ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

ठीक होने में लगता है 2-3 हफ्ते का समय
वहीं, डॉ रमण की माने तो, कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद मरीज को ठीक होने में 2 से 3 हफ्ते तक का समय लग जाता है। 3 हफ्ते में टांके कटने के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है और उसे 3 से 4 दिन में छुट्टी मिल जाती है। फिर उसे OPD में फॉलो-अप के लिए बुलाया जाता है, जहां उसकी स्थिति की निगरानी की जाती है।

Tags - North Bihar SKMCH Super Speciality Center Cosmetic Surgery Bihar News Latest News Breaking News