logo

औरंगाबाद में स्कूली बच्चों से भरी पिकअप पलटी, 10 से अधिक घायल

36m.jpg

औरंगाबाद/बिहार

औरंगाबाद में शुक्रवार को स्कूली बच्चों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। हालांकि इस दौरान अच्छी बात यह रही इस घटना में किसी का जान नहीं गई। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जा रहा था स्कूल। घटना नबीनगर प्रखंड के रामनगर का है। 

क्षमता से अधिक बच्चे बैठे थे
जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह पिकअप वाहन बच्चों को बैठाकर स्कूल पहुंचाने जा रहा था। वाहन कॉलेज मोड़ के पास स्थित शिवम पब्लिक स्कूल में बच्चों को छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चालक वाहन का नियंत्रण खो बैठा जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि वाहन में 20 बच्चे बैठे थे। हादसे में 10 से अधिक बच्चों को चोटें आई हैं। हालांकि इसमें अच्छी बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई है।  

परिजनों ने लगाया आरोप
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। खबर फैलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन अस्पताल पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि जिस पिकअप वाहन से बच्चों को लाया ले जाया जा रहा था, वह स्कूल वाहन के रुप में पंजीकृत नहीं था। इसके बावजूद भी लंबे समय से उसी वाहन का उपयोग बच्चों के परिवहन के लिए किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार इसकी शिकायत की गई है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Tags - Aurangabad school children pickup overturned 10+ injured Nabinagar accident