logo

PK ने नीतीश को लेकर किया दावा, कहा- JDU 25 से अधिक सीटें जीती तो मैं छोड़ दूंगा राजनीति

pk5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जन सुराज संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की जीत को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि JDU को इस बार 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी और नवंबर के बाद वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। किशोर दावा कर रहे है कि बिहार के 60% से ज्यादा लोग बदलाव चाहते हैं। और इसलिए इस बार NDA की सरकार नहीं बनेगी। और यदि नीतीश 25 से अधिक सीटें जीत जाते है तो वे राजनीति छोड़ देंगे। इस बार बिहार को एक नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। 
बता दें कि 2020 के हुए बिहार विधानसभा चुनाव मे NDA की सरकार ने 243 सीटों में 125 सीटें पाकर बहुमत हासिल किया था। लेकिन इस चुनाव में BJP ने कुल 74 सीटें पाई थी और JDU ने केवल 43 सीटें। प्रशांत किशोर ने BJP को लेकर भी बयान दिया है और कहा है कि महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली की जीत को बिहार से जोड़ना उनकी बड़ी भूल होगी। महाराष्ट्र और हरियाणा में BJP पहले जीत चुकी है लेकिन बिहार में ऐसा नहीं हैं वह कभी खुद के दम पर सरकार नहीं बना पाई है। 
प्रशांत किशोर के इस बयान एक आबाद राजनीति में अब एक नया मोड़ आने वाला है। क्योंकि देखना अब ये है कि क्या सच में नीतीश की सरकार का अब बिहार में खात्मा होने वाला है या यह भी महज एक राजनीतिक बयानबाजी है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news bihar update bihar election bihar politics bihar vidhansabha election 2025 prashant kishore prashant kishore news nitish kumar jan suraaj jdu NDA