logo

नालंदा में PK ने कई को घेर, कहा-नीतीश 'बाय-बाय', तेजस्वी 'कट्टा वाले', मोदी से भी दूरी

जनसुराज_पीके.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत आज जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर नालंदा और नवादा के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने नालंदा जिले के एकंगसराय स्थित श्री सुखदेव हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में उन पर हमला बोला और कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री झूठा नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। लेकिन अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है, अफसरों के राज से मुक्ति चाहती है। इस बार बिहार की जनता और उनके साथ-साथ नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा की जनता ने भी उनकी विदाई की तैयारी कर ली है।
इसके साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का कलम बांटना वैसा ही है जैसे जंगल में शेर दूध बांटने लगे। अगर जंगल में शेर दूध बांटता है तो इसका मतलब है कि वो दूध दिखाकर आपका शिकार करने वाला है। उसी तरह तेजस्वी यादव कलम दिखाकर बिहार की जनता को बर्बाद करने वाले हैं। तेजस्वी यादव कलम वाले लोग नहीं हैं, ये सब कट्टा वाले लोग हैं।

मोदी जी भी नीतीश चचा के लिए वोट मांगने आएं तो मत दीजिए-PK
प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बिहार के लोगों का है, इसलिए फैक्ट्री भी बिहार में लगनी चाहिए। जब उन्होंने लोगों से पूछा कि फैक्ट्री गुजरात में लगनी चाहिए या बिहार में, तो लोगों ने एक स्वर में कहा कि फैक्ट्री अब गुजरात में नहीं, बल्कि बिहार में लगनी चाहिए। इस बार अगर प्रधानमंत्री मोदी भी उनके लिए वोट मांगें तो भी उन्हें वोट नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में जनता का राज स्थापित होना चाहिए, न कि लालू, नीतीश या मोदी का राज।


 

Tags - latest Bihar news bihar updates latest bihar news Bihar latest news Bihar news jan Suraj bihar PK in nalanda latest Bihar news Bihar Updates