logo

युवा सांसद कार्यक्रम के दौरान PM ने बिहार को दी सौगात, 62 हजार करोड़ की योजनाओं की रखी आधारशिला

pm_modi_speech_today.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात देदी है।  प्रधानमंत्री मोदी ने आज शनिवार को युवा सांसद कार्यक्रम के दौरान 62 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की आधारशिला रखी है।  जहां उनका फोकस बिहार के युवाओं को सशक्त बनाने पर ही रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान देश के युवाओं के साथ वर्जुअली संवाद भी किया।  
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने इस दौरान मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का भी औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। जिसके तहत, इंटरमीडिएट और स्नातक पास बेरोज़गार युवाओं को नौकरी की तलाश के दौरान 2 साल तक हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना से बिहार के लगभग 5 लाख युवाओं को फायदा पहुँचने की उम्मीद है। इसका मुख्य लक्ष्य उन युवाओं तक आर्थिक मदद पहुंचाना है जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है लेकिन अभी भी रोज़गार की तलाश में जुटे हुए हैं।
इस दौरान युवाओं को आर्थिक मदद के साथ, उन्हें भाषा, कंप्यूटर और संवाद कौशल (Communication Skills) की भी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे खुद को और बेहतर बना सकें। इस योजना की शुरुआत 2 अक्टूबर 2016 को की गई थी, और अब सरकार ने इस योजना का लाभ स्नातक बेरोज़गार युवाओं को भी देने का फैसला किया है।
युवाओं के कौशल विकास को गति देने के लिए, पीएम मोदी ने 60,000 करोड़ रुपए के निवेश से 'पीएम सेतु योजना' की भी शुरुआत की। इसके तहत, देश भर के 1000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) का विकास और आधुनिकीकरण किया जाएगा।
इसके अलावे प्रधानमंत्री द्वारा बिहार की चार यूनिवर्सिटी में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला रखी गई। और बिहटा एनआईटी के नए परिसर का भी लोकार्पण किया गया।

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news PM narendra modi CM nitish kumar bihar youth news