द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार दौरे पर पूर्णिया पहुंचे है। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पूर्णिया में उन्होंने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने एयरपोर्ट के नये सिविल एन्क्लेव में टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नागरिक उड्डयन मंत्री केआर नायडू, राज्य के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एक खुली जीप पर सवार होकर नीतीश और सम्राट के साथ सभा स्थल तक पहुंचे। .jpg)
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान रिमोट का बटन दबाकर लगभग 36 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान आवास योजना के कुछ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ने घर की चाबी भी सौंपी।