logo

PM मोदी कल फिर आ रहे बिहार, नवादा में जनसभा के बाद पटना में करेंगे रोड शो, 2 हजार अतिरिक्त जवान होंगे तैनात

dtyui6uenr6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। पिछले आठ दिनों में यह उनका तीसरा दौरा होगा। पीएम मोदी आज नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम को पटना में रोड शो करेंगे। इसके बाद तीन नवंबर को वे कटिहार में जनसभा करेंगे। तीनों कार्यक्रमों की तैयारियां एनडीए की ओर से लगभग पूरी कर ली गई हैं।
पटना में होने वाला प्रधानमंत्री का रोड शो करीब 2.8 किलोमीटर लंबा होगा। यह दिनकर गोलंबर से शुरू होकर नाला रोड, ठाकुरबाड़ी रोड, बारी पथ, बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन तक जाएगा। शाम को शुरू होने वाले इस रोड शो के लिए रास्ते में 10 स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां हजारों लोग मौजूद रहेंगे और पीएम पर फूलों की वर्षा करेंगे। इन स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी बांकीपुर विधानसभा के विधायक नितिन नवीन को सौंपी गई है।
जिला प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रूट को साफ रखने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए 2000 से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है कदमकुआं से दरियापुर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा।
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे मार्ग की सफाई की जा रही है। हालांकि, हालिया बारिश के कारण तैयारियों पर कुछ असर पड़ा है और सभी होर्डिंग, पोस्टर व लाइटिंग का काम पूरा नहीं हो पाया है। मौसम विभाग ने दो नवंबर को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे पटना के कई हिस्सों में वर्षा की संभावना जताई गई है। बावजूद इसके, भाजपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं और पूरे उत्साह के साथ रोड शो को सफल बनाने में लगे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 29 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पटना में छह किलोमीटर लंबा रोड शो किया था।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates Jharkhand News in Hindi PM Modi Road Show in Bihar Updates Latest PM Modi Road Show in Bihar News PM Modi Road Show in Bihar News updates latest PM Modi Road