logo

15 सितंबर को बिहार आएंगे PM मोदी, विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

मोदी1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

प्रधानमंत्री मोदी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं। वे 15 सितंबर को पूर्णिया पहुचेंगे और इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर पूरी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुलाबबाग जीरोमाइल के समीप शीशाबाड़ी स्थित एसएसबी कैंप मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
दोनों को लेकर तैयारियां अंतिम रूप चरण पर दिखाई दे रही है। पार्किंग से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर आज से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। और आज के लिए एयरपोर्ट पर आम जनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। 
 

Tags - bihar news biahr latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics PM narendra modi purnia airport news