logo

तेजप्रताप को धमकी देने वाला निकला राजद विधायक का रिश्तेदार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

tejpratap4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव को धमकी मिली थी। सोमवार को तेजप्रताप यादव को दो नंबर से धमकी भरे फोन आए थे। धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तेजप्रताप के पार्टी से विधायक का रिश्तेदार निकला। वह राजद विधायक भीम सिंह के चचेरे भाई का साला है। आरोपी का नाम सुनिल कुमार मंडल है।


आरोपी बोला मुझे फंसाया जा रहा
पुलिस ने आरोपी को औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा गांव से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में कहा है कि उसे फंसाया जा रहा है। उसके पिता ने अपना खेत बेचकर लालू द्वार बनवाया था।


क्या है मामला
बता दें कि औरंगाबाद में एनएच-19 पर कामा बिगहा स्थित हीरो मोटोकॉर्प की एजेंसी लारा(लालू-राबड़ी) हीरो शोरूम है। वह बाइक सर्विसिंग के लिए एक युवक आया। इस बीच वह कर्मियों से झगड़ा करने लगा। इसके बार उनका स्टॉफ से दुर्व्यवहार किया और बाद में बाहर निकलकर शोरूम पर पत्थरबाजी कर दी। इस दौरान उसने कई लड़कों को भी बुलाया। पत्थरबाजी में शोरूम का शीशा टूट गया और नए बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं इस घटना को लेकर एजेंसी के केयरटेकर आज यादव ने एफआईआर कर दिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद तेजप्रताप को फोन आया। जिसमें उन्हें FIR वापस लेने को कहा गया। इसके साथ ही कहा कि वापस नहीं लिया तो अंजाम बुरा होगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT