द फॉलोअप डेस्क
बिहार के आरजेडी नेता सुनील राय का मंगलवार की अहले सुबह अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। जिसके बाद से ही पुलिस की छानबीन जारी थी। अपहरण को 19 घंटे बाद पुलिस ने राजद नेता को सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपहरण में शामिल एक अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। बाकि के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस देर रात तक छापेमारी मे जुटी रही।

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने की जांच
घटना की जानकारी देते हुए एसपी गौरव मंगला ने बताया कि कार्यालय के बाहर के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया था। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें अपराधी राजद नेता को ले जाते दिख रहे थे। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की और राजनेता को बरामद कर लिया। पुलिस को अपहरण कांड की महत्वपूर्ण जानकारियां मिलनी शुरू हो गई और पुलिस शीघ्र ही इस कांड का उद्भेदन कर दी।

मारपीट के बाद जबरदस्ती ले गए
जानकारी के अनुसार राजद नेता मंगलवार सुबह 4 बजे उठकर टहलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनके फोन पर किसी का कॉल आया और वह अपने घर से 100 मीटर दूर स्थित कार्यालय के गेट पर जाकर खड़े हो गए। सुबह 4:30 बजे कार्यालय के गेट से कुछ दूर पहले एक स्कॉर्पियो आकर रुकी। उसमें बैठे लोगों ने बाहर निकल कर सुनिल राय को अपने पास बुलाया। इस दौरान बातचीत के दौरान दोनों में झड़प हो गई। उनलोगों ने सुनील राय के साथ मारपीट की। साथ ही जबरदस्त कार में बैठा फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। बता दें कि सुनील कुमार राय पूर्व में राजद से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT