logo

दिल्ली : लालू ने की RSS पर बैन की मांग तो गरमाई सियासत, बीजेपी नेताओं ने दे डाली चुनौती

lalu_yadav4.jpg

दिल्ली:
केंद्र सरकार (Central Government) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर बुधवार को 5 साल के लिए प्रतिबंध (Ban for 5 years) लगा दिया है। जिसके बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Yadav) ने बयान दिया था कि जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी बैन लगाने की मांग की थी। उनके इस बयान पर सियासत छिड़ गई है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने उनपर निशाना साधा है।


क्या लालू यादव कह सकते हैं कि वह PFI के सदस्य हैं
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे तो RSS का स्वयंसेवक होने पर गर्व है, क्या लालू यादव खुद को PFI का सदस्य बता सकते हैं? लालू प्रसाद यादव को चुनौती देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, 'हमे RSS का स्वयंसेवक होने पर गर्व है, क्या लालू यादव कह सकते हैं कि वह PFI के सदस्य हैं?  बिहार में उनकी सरकार है, हिम्मत है तो बिहार में RSS को बैन कर दो।'
हिम्मत है तो बिहार में RSS को बैन करें
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो वे बिहार में RSS पर बैन लगाएं। वे अपने वोट बैंक के लिए PFI का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर लालू-नीतीश सरकार के नरम रवैये के कारण बिहार में कई आतंकी मॉड्यूल पनपते रहे। आरजेडी के शिवानंद तिवारी को "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे में कोई देशद्रोह नहीं दिखता और जेडीयू के ललन सिंह पीएफआई की आतंकी गतिविधियों के सबूत मांग रहे हैं। यही लोग कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे।

PFI पर केंद्र सरकार ने लगाया प्रतिबंध
आपको बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार के PFI पर प्रतिबंध के बाद RSS पर भी पाबंदी लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि PFI की तरह RSS पर भी प्रतिबंध लगा देना चाहिए। लालू यादव ने कहा कि PFI पर जांच हो रही है। PFI की तरह जितने भी संगठन हैं, सभी पर प्रतिबंध लगना चाहिए। पीएफआई और RSS दोनों की जांच होनी चाहिए। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। देश में हिंदू मुस्लिम कट्टरता फैलाने की कोशिश की जा रही है।