logo

चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

mk2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
BJP का दामन छोड़ने के बाद चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने अब प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है। आज पटना के शेखपुरा हाउस में प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिसके बाद मनीष कश्यप भावुक नजर आए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि "मेरे पास शब्द नहीं है, कुछ नहीं बोल पा रहा हूं"।
वहीं इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि “मनीष बिहार का वो लड़का है, जो इसे बदलना चाहता है ताकि आने वाली पीढ़ियों को ‘बिहारी’ कहलाना अपमान न लगे”। किशोर ने कहा कि "मनीष किसी बड़े उपद्योगपती के बेटे नहीं हैं बल्कि उसने संघर्ष और मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने मनीष कश्यप की भूमिका को पार्टी में अहम बताते हुए कहा कि वे बदलाव की आवाज हैं"। 
मनीष कश्यप ने इस दौरान जनसभा को संबधित किया और कहा कि "हम BJPमें 13 महीने थे लेकिन बिहार की सच्चाई किसी से छिपी नहीं है. यहां लूट मची है। बिहार को सुरक्षित करने के लिए जन सुराज की सरकार बनाना जरूरी है"। उन्होंने आगे कहा "2025 का विधानसभा चुनाव बिहार के भाग्य का चुनाव है। प्रशांत किशोर को मौका दीजिए हम पूरे विश्वास से कह सकते हैं कि आने वाले 5 साल बिहार के युवाओं, किसानों और आम लोगों के होंगे"। 
सूत्रों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि मनीष कश्यप जन सुराज पार्टी से पश्चिम चंपारण जिले की चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मनीष कश्यप ने 25 अप्रैल 2024 को BJP की सदस्यता ली थी। लेकिन केवल डेढ़ सालों के बाद ही यानी 7 जून 2025 को उन्होंने फेसबूक लाइव के जरिए उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी थी। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news bihar election bihar vidhansabha election 2025 bihar politics jan suraaj manish kashyap prashant kishore