logo

पटना के बाद भागलपुर में अश्लील कांड, डिस्प्ले बोर्ड पर चला गंदा विज्ञापन, लोग शर्मसार

bhaglapur_junction.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार आए-दिन अपने अजीबों-गरीब कारनामे से सुर्खियों में बना रहता है। लगभग 1 महीने पहले पटना जंक्शन से अश्लील वीडियो चलने का मामले सामने आया था। इसकी जांच अभी पूरी भी नहीं हुई कि अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। लेकिन इस बार स्टेशन है भागलपुर। जहां रेलवे स्टेशन के सामने अंबेडकर चौक के पास लगे डिस्प्ले बोर्ड पर अचानक सोमवार की देर रात अश्लील विज्ञापन चलने लगा। यह विज्ञापन रात 8 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक चला। इस खबर से जिले में हड़कंप मच गया है। प्रशासन को जैसा ही घटना की जानकारी वो तुरंत हरकत में आ गई और सबसे पहले बिजली कटवाई गई। फिर बोर्ड को वहां से हटवाया गया।


पूरे शहर में वायरल हुआ वीडियो
दरअसल भागलपुर के स्टेशन चौक के गोलंबर के ऊपर एक डिस्प्ले बोर्ड लगा है। सोमवार की शाम बोर्ड पर अश्लील विज्ञापन चलाया गया। इसमें लिखा था- कॉल गर्ल के लिए इस नंबर पर संपर्क करें। देखते ही देखते इसका फुटेज पूरे शहर में वायरल हो गया। इस वीडियो को देखकर वहां से गुजर रहा हर इंसान शर्ससार हो गया। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को मिली तो आनन-फानन में एसडीओ धनंजय कुमार सहित कई अधिकारी जांच करने स्टेशन पहुंचे। एसडीओ ने कहा कि ऐसी सूचना है कि आंबेडकर चौक पर काम कर रही एक समिति ने यह बोर्ड लगाया था। यह बोर्ड लगाने वाली संस्था जीवन जागृति सोसायटी की थी। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि बोर्ड को हैक कर लिया गया है। उन्होंने अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है।


पटना जंक्शन पर भी चल चुका है अश्लील वीडियो
गौरतलब है कि 19 मार्च को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर लगे टीवी स्क्रीन पर एड की जगह अश्लील वीडियो दिखने लगा था। तीन मिनट तक वीडियो चलने के बाद जंक्शन पर रेलवे प्रशासन के हाथ पैर फुल गए थे।इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रेलवे प्रबंधक के खिलाफ जमकर हो हल्ला किया था। मामले ने काफी तूल पकड़ा। सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स वायरल हुए थे। भद्द पिटने के बाद रेलवे की तरफ से विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT