पटना:
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर बड़ा बयान दिया है। जनसुराज पदयात्रा के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के BJP से संपर्क (Nitish Kumar is in contact with BJP) रखने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कभी में BJP के साथ जा सकते हैं। साथ ही ये भी कहा है कि BJP ने उनके लिए अभी पूरी तरीके से दरवाजा बंद नहीं किया है।

फिर से ठग कर निकल जाएगा नीतीश-PK
जनसुराज पदयात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण के भेड़ीहरवा पंचायत में बुधवार को कहा कि सीएम भले इन दिनों RJD के साथ हैं, लेकिन वह कभी भी BJP के साथ जा सकते हैं और वह लगातार BJP के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि आप नीतीश को मुझसे ज्यादा नहीं जानता होंगे। आपने उसे 2015 में वोट दिया तो वो आपको ठग कर 2017 में भाग गए। फिर आपने उन्हें 2020 में वोट दिया तो फिर उन्होंने 2022 में अपना खेमा बदल लिया। ये फिर आपको ठग कर निकल जाएगा। प्रशांत ने ये भी कहा कि मुझे कुछ आए चाहे ना आए चुनाव लड़ाना तो अच्छे से आता है।
JDU नेता ने PK की बातों को बताया अफवाह
हालांकि, JDU ने प्रशांत किशोर की बयानबाजी से साफ इनकार किया है। JDU के नेता ने इसे पूरी तरह से अफवाह बताया है। कहा है कि प्रशांत किशोर इस तरह की बात करके भ्रम फैलाते हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। नीतीश अब भाजपा के साथ नहीं जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा सार्वजनिक रूप से की है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।