logo

नालंदा में आज राष्ट्रपति का आगमन, विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगी शिरकत 

patna48.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के नालंदा जिले में आज मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। बता दें कि इस दौरान राष्ट्रपति राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के भव्य समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। विश्वविद्यालय परिसर में 31 देशों से 617 छात्र-छात्राएं की मौजूदगी रहेगी। साथ ही “विश्वमित्रालय सभागार” का उद्घाटन भी इस ऐतिहासिक दिन की खास पेशकश होगा। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति एक दिवसीय दौरे के दौरान विश्व प्रसिद्ध नालंदा महाविहार के खंडहर के भग्नावशेषों का भी दीदार करेंगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

सुत्रों के अनुसार, नालंदा के साथ-साथ गया, पटना, जहानाबाद समेत आठ से अधिक जिलों से करीब ढाई हजार पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की तैनाती की गई है। समारोह में मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, गवर्नर सैयद अता हसनैन और कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी समेत कई नामचीन शख्सियत मौजूद रहेंगे।

Tags - Nalanda University convocation 2026 President Droupadi Murmu Nalanda visit Nalanda University second convocation Rajgir Nalanda University event Vishwamitralaya auditorium inauguration Nalanda Mahavihara ruins visit Bihar Nalanda news today S Jaish