logo

2 नवंबर को पटना में प्रधानमंत्री का रोड शो, सासंद दीपक प्रकाश सहित इन नेताओं ने किया स्थल निरीक्षण

patna00000.jpg

पटना
बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 2 नवम्बर को पटना में प्रस्तावित रोड शो की तैयारियाँ पूरे जोश से चल रही हैं। इस कार्यक्रम को लेकर आज कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शहरी विकास मंत्री नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रितुराज सिन्हा,  सांसद दीपक प्रकाश और पार्टी प्रवक्ता संजय मयुख ने आज पटना में रोड शो के रूट और मंच स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और जनसमर्थन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।


जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए एक बड़ा जनसंपर्क अभियान माना जा रहा है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इस रोड शो से राजधानी पटना सहित आसपास के जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी के रोड शो में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल विकास परियोजनाओं की प्रगति का संदेश देगा, बल्कि बिहार में आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी की ताकत भी प्रदर्शित करेगा।


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update