logo

हेट स्पीच मामले में राहुल गांधी की याचिका पर आज पटना हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

rahul_gandhi13.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हेट स्पीच के मामले में राहुल गांधी की याचिका पर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस याचिका में राहुल गांधी ने पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश को रद्द करने की मांग की थी। बता दें कि इस मामले को लेकर एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल को 25 अप्रैल को राहुल गांधी को पेश होने को कहा है। अब आज की सुनवाई में फैसला होगा कि क्या राहुल को कल सशरीर पेश होना होगा या नहीं।


क्या है याचिका में
राहुल गांधी के वकील ने इस मामले में हाईकोर्ट से त्वरित सुनवाई के लिए गुहार लगाई थी। 25 अप्रैल को सदेह उपस्थित होने मामले को लेकर राहुल गांधी के वकील ने पटना हाईकोर्ट में एक याचिका लगाते हुए कोर्ट को बताया था कि सूरत कोर्ट इसी केस में सजा सुना चुकी है। अब MP-MLA कोर्ट में शरीर उपस्थिति होने का क्या मतलब है? इसलिए मामले को रद्द किया जाए।


सुशील कुमार मोदी ने दर्ज कराया केस
मामला 2019 से जुड़ा है। यह मामला 2019 में सुशील कुमार मोदी ने दर्ज कराया था। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने मोदी समुदाय को चोर कह कर अपमानित किया है। फिर केस में कांग्रेस नेता ने अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें जमानत मिल गई। बिहार मामले में 5 गवाह है। जिसमें सुशील मोदी भी शामिल हैं। बता दें कि अगस्त 2022 में सुनवाई के दौरान सुशील मोदी बयान दर्ज कराने वाले आखिरी गवाह थे। इस साल फरवरी में शिकायतकर्ता ने मामले में अपने पास मौजूद सबूत पेश किए थे। वहीं सूरत में मामला गुजरात के बीजेपी विधायक ने दर्ज कराया था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT