logo

मुजफ्फरपुर में बोले राहुल गांधी- नीतीश का चेहरा इस्तेमाल किया जा रहा है, रिमोट बीजेपी के पास 

rahul000.jpg

मुजफ्फरपुर
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का चेहरा केवल दिखावे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि “रिमोट कंट्रोल” बीजेपी के हाथ में है।
राहुल गांधी ने कहा, “नीतीश जी का चेहरा इस्तेमाल किया जा रहा है। असली रिमोट बीजेपी के हाथ में है। वहां पिछड़ों की आवाज नहीं सुनी जाती। तीन-चार लोग सबकुछ नियंत्रित करते हैं। बीजेपी को सामाजिक न्याय से कोई लेना-देना नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा में प्रधानमंत्री के सामने उन्होंने जातीय जनगणना कराने की मांग रखी थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर “एक शब्द तक नहीं कहा।” राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि “बीजेपी सामाजिक न्याय के खिलाफ है, वे इसे कभी नहीं चाहते।”


बिहार की हालत पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, “बिहारियों का बिहार में कोई भविष्य नहीं है — यही सच्चाई है। नीतीश कुमार पिछले 20 सालों से सरकार चला रहे हैं और खुद को अति पिछड़ा बताते हैं, लेकिन बताइए, इन 20 सालों में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए क्या किया?”
उन्होंने सवाल उठाया, “क्या आप ऐसा बिहार चाहते हैं, जहाँ कुछ न मिले? हम ऐसा बिहार नहीं चाहते। हम ऐसा बिहार चाहते हैं, जहाँ हर व्यक्ति को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार मिले।” राहुल गांधी की इस रैली को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi