logo

हेट स्पीच मामले में पटना के MP-MLA कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी आज

rahul_gandhi9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की बुधवार को पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी होनी है। हेट स्पीच के मामले में आज उनकी कोर्ट में पेशी है। यह मामला सुशील मोदी ने दर्ज कराया है। बता दें कि ऐसे ही एक मामले में सूरत कोर्ट में उन्हें दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता भी चली गई।


पटना आने की तैयारी अभी शुरू नहीं हुई है
कांग्रेस की सूत्रों की मानें तो अभी तक राहुल गांधी का पटना आने की तैयारी शुरू नहीं हुई है। हालांकि, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह दिल्ली में मौजूद हैं। अगर राहुल गांधी का पटना दौरा बनता है तो वह सीधे एयरपोर्ट से पटना सिविल कोर्ट एमएलए-एमपी कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। राहुल गांधी के साथ अखिलेश प्रसाद सिंह आ सकते हैं।

सुशील कुमार मोदी ने दर्ज कराया केस
मामला 2019 से जुड़ा है। यह मामला 2019 में सुशील कुमार मोदी ने दर्ज कराया था। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने मोदी समुदाय को चोर कह कर अपमानित किया है। फिर केस में कांग्रेस नेता ने अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें जमानत मिल गई। बिहार मामले में 5 गवाह है। जिसमें सुशील मोदी भी शामिल हैं। बता दें कि अगस्त 2022 में सुनवाई के दौरान सुशील मोदी बयान दर्ज कराने वाले आखिरी गवाह थे। इस साल फरवरी में शिकायतकर्ता ने मामले में अपने पास मौजूद सबूत पेश किए थे। वहीं सूरत में मामला गुजरात के बीजेपी विधायक ने दर्ज कराया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT