logo

चुनाव से पहले वोटरलिस्ट अपग्रेडेशन के विरोध में राहुल गांधी 9 जुलाई को बिहार में करेंगे चक्का जाम

rahul14.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले ही सियासी हलचल पूरा जोर पकड़ चुकी है। और इस बीच एक मुद्दा बना है वोटरलिस्ट अपग्रेडेशन की प्रक्रिया। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 9 जुलाई को बिहार में चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया है। इस प्रक्रिया के खिलाफ इंडिया महागठबंधन राहुल गांधी के नेतृत्व में आंदोलन करने वाला है और वे उसी दिन पटना पहुंच रहे हैं। बता दें कि बिहार चुनाव की इस सियासी हलचल के बीच राहुल गांधी का यह 5वें महीने में 7वां बिहार दौरा है। 
मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी वोटरलिस्ट अपग्रेडेशन को लेकर प्रक्रिया को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। चक्का जाम के दौरान पटना के प्रमुख चौक चौराहों पर यातायात ठप रहने की संभावना है। कांग्रेस का कहना है कि गरीब, प्रवासी और वंचित तबके के लोगों के मताधिकार पर यह हमला किया जा रहा है। 
बता दें कि 24 जून से वोटरलिस्ट अपग्रेडेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसके तहत मतदाताओं को फॉर्म भरना आवश्यक कर दिया गया है। जिसमें 11 विशेष दस्तावेजों को ही पहचान पत्र के रूप में मान्यता दिया जा रहा था। लेकिन मामला तूल पकड़ने के बाद निर्वाचन आयोग ने इन दस्तावेजों को अनिवार्य की श्रेणी से कल हटा दिया था। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news bihar election bihar vidhansabha election 2025 vihar politics election commission rahul gandhi voter list upgradation protest against voter list upgradation