logo

बिहार के 41वें राज्यपाल के रूप में राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने लिया शपथ, केंद्र सरकार का जताया आभार

bihar_new_governor.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) ने बिहार के 41वें राज्यपाल के रूप में आज शपथ ग्रहण किया। उन्हें पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह (Patna High Court Chief Justice Chakradhari Sharan Singh) उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar), डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav), विधानसभा अध्यक्ष समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। बता दें कि आर्लेकर इससे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। बिहार के राज्यपाल रहे फागु चौहान को मेघालय की जिम्मेदारी दी गई है। वो बिहार में साढ़े तीन साल रहे है।

ये भी पढ़ें:-  झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का आज होगा रांची आगमन, रमेश बैस होंगे महाराष्ट्र रवाना


केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गोवा के हैं। बिहार के राज्यपाल बनाने जाने पर उन्होंने केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश में जहां भी मौका मिलता है उन्हें वहां काम करके खुशी होती है। गैर भाजपा शासित राज्य का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर आर्लेकर ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सरकार किस पार्टी की है। केंद्र ने उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें बिहार जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी दी है। उन्हें जहां भी मौका मिलता है वह देश के लिए काम करके खुश होते हैं। बता दें कि इससे पहले अर्लेकर गोवा से भाजपा विधायक थे। साथ ही गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने काम किया है। जुलाई 2021 में उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।


गोवा में थे बीजेपी के विधायक
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। मूल रूप से गोवा के रहने वाले हैं। साल 2002 से 2007 तक गोवा में बीजेपी के विधायक रहे हैं। वही 2012 से 2015 तक गोवा विधानसभा के स्पीकर में गोवा विधानसभा को कागजमुक्त बनाया। वहीं 17 फरवरी 2023 को उन्होंने बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT