logo

BIHAR : रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि आज, चिराग करेंगे आदमकद प्रतिमा का अनावरण

ramvilas.jpg

डेस्क:
लोजपा के संस्थापक व केंद्र सरकार में मंत्री रहे दिवंगत नेता रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) की आज दूसरी पुण्यतिथि (second death anniversary today) है। लोजपा की दोनों गुट आज दिवंगत नेता की पुण्यतिथि मनाएगी। सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) आज खगड़िया के शहरबन्नी स्थित उनके पैतृक गांव में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण (will unveil a life-size statue ) करेंगे। बता दें कि LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान ने इससे पहले उनकी जयंती के अवसर पर भी उनकी कर्मभूमि वैशाली में उनकी प्रतिमा स्थापित की थी।


पैतृक गांव शहरबन्नी में लोजपा के दिग्गजों का आज जुटान
बता दें कि दिवंगत नेता के पैतृक गांव शहरबन्नी में लोजपा के दिग्गजों का आज जुटान होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोजपा के नेताओं ने यहां बैठक भी की। इस बैठक में चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी देवी भी शामिल थीं। चिराग पासवान यहां आकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी बड़ी मां ने कहा कि चिराग पासवान के आने का वो इंतजार कर रही हैं।

40 जिले में स्वर्गीय रामविलास पासवान की स्थापित की जाएगी प्रतिमा 
आपको बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने निर्णय लिया है कि बिहार के 40 जिले में स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी जिसके लिए उन्होंने बिहार सरकार को हर जिले में जमीन मुहैया करवाने की मांग भी की है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि रामविलास की ये प्रतिमा मात्र एक प्रतीक नहीं है, बल्कि अपने आप में समूचा इतिहास है। इसके माध्यम से वर्तमान पीढ़ी और भविष्य की पीढ़ी, उनके त्याग, आदर्शों और मूल्यों को समझेगी और प्रेरणा लेगी।


मोकामा और गोपालगंज में उम्मीदवार उतारेंगे चिराग
बिहार में एकतरफ जहां उपचुनाव का एलान हो गया है वहीं चिराग पासवान ने भी अपनी पार्टी की ओर से मोकामा और गोपालगंज दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। एक बार फिर से चिराग पासवान को लेकर राजनीति गरमायी है। वहीं पशुपति पारस शुरू से ही एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं।