logo

BIHAR : ईंट भट्‌टा में काम करने व इंदिरा आवास में रहने वाले ये विधायक हुए भावुक, सपने में भी नहीं देखा अब वैसे घर में रहेंगे

awas.jpg

पटना:
बिहार के 11 विधायकों को 26 अक्टूबर को नए आवास (keys of the new residence were handed over to 11 MLAs) की चाभी सौंपी गई। चाभी मिलने के बाद विधायकों में खुशी की लहर देखने को मिली। लेकिन इनसब के बीच एक विधायक काफी भावुक नजर आए। ये है बिहार के ईट भट्टा में काम करने वाले (brick kiln worker) इंदिरा आवास में रहने वाले (living in indira awas) विधायक जिनके आंखों से आवास की चाभी मिलने पर आंसू छलक आए। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि बिहार में विधायक और ईट भट्टी में काम बात कुछ जमी नहीं। तो इस खबर के साथ अंत तक बने रहे आपको सभी सवालों को जवाब मिल जाएंगे।

चाबी मिलने पर भावुक हुए अलौली विधायक
खगड़िया के अलौली से राजद विधायक रामवृक्ष सदा उन 11 विधायकों में से एक है जिन्हें आवास दिया गया। चाबी मिलने के बाद खुशी से उनकी आंखे भर आई। मीडिया से मुखातिब होकर भावुकता में कहा कि मैं एक गरीब विधायक हूं। गरीब को जिस दिन कुछ नया मिलता है वो दिन उसके लिए दिवाली होती है। उन्होंने कहा कि मैने ऐसा घर अपने सपने में भी नहीं देखा है। 30 साल तक संघर्ष करने के बाद मैंने चुनाव जीता है। उन्होंने अपने जीत का पूरा श्रेय राजद सुप्रीमो लालू यादव को दिया और कहा कि मुझे चुनाव लालू यादव ने जीताया है। मुख्यमंत्री ने मुझे आज नए आवास की चाभी सौंपी है। यह आवास मेरा नहीं बल्कि अलौली की जनता का ही आवास है। बता दें कि वे 2750 वोट से खगड़िया के अलौली से चुनाव जीते थे।
ईट भट्टा में करते थे काम
मीडिया ने उनसे सवाल किया कि आपने चुनाव आयोग को दिए संपत्ति के ब्योरे में कहा है कि आपके पास केवल 70 हजार की संपत्ति है तो आपने चुनाव कैसे जीता। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैने चुनाव चंदे के पैसे से जीता।अलौली की जनता ने चंदा देकर मुझे चुनाव जीतवाया है। साथ ही कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी उन्हें आर्थिक सहायता की थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता एक मजदूर थे। उन्होंने मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाला। साथ ही कहा कि मैंने अपने पांच बेटे और एक बेटी की लालन-पालन भी मजदूरी करके ही किया है। उन्होंने आगे बताया कि उनके पिता 10 बाई 10 के मकान में रहते थे। उसी मकान में आज भी उनका परिवार रहता है। साथ ही यह भी बताया कि उनका यह मकान इंदिरा आवास योजना के तहत मिलने वाले पैसे सी बनाया हुआ है।


लालू को मानते हैं भगवान 
उन्होंने अपने बातचीत में लालू यादव को अपना भगवान बताया। उन्होंने कहा कि जैसे लोग अपने घर में भगवान की तस्वीर लगाकर पूजा करते हैं वैसे ही पिछले 30 सालों से मेरा परिवार लालू यादव की पूजा करते आ रहा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव मेरे लिए भगवान समान है। हम मुसहर लोग माता सबरी की पूजा करते हैं। मेरी कुल देवता माता कामा हैं। लेकिन मेरा परिवार इन सबों के साथ ही लालू प्रसाद की भी पूजा करते हैं।
जानें कैसे आवास में रहेंगे 
विधायकों के लिए बनाए गए प्रत्येक आवास 2 तल्ले के हैं। यह आवास सभी सुविधा से लैस है। इस आवास के नीचे के ग्राउड फ्लोर पर ड्राइंग रूम,डायनिंग रूम,गेस्ट रूम,ऑफिस चेंबल,पीए चेंबर, किचन गार्डन फ्रंट लोन कार पार्किंग की सुविधा है। साथ ही पहली मंजिल पर मास्ट बैडरूम 2 बेडरूम और फैमिली लाउंज बालकोनी,ओपन टेरेस,पूजा रूम की व्यवस्था है। दूसरी मंजिल पर स्टाफ के लिए दो रुम किचन और अन्य सुविधाएं दी गई है। सीवरेज डिस्चार्ज,सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा ट्रीटमेंट के बाद बागवानी के लिए पानी का उपयोग किया जाएगा। भूमिगत जल का स्तर बनाए रखने के लिए वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गई है। साथ ही  बिजली की खपत कम को इसके लिए एलईडी लाइट की व्यवस्था की गई है।