logo

बक्सर में OBC बेटियों के लिए आवासीय प्लस-2 स्कूल का शुभारंभ: कक्षा 6-12 तक मुफ्त शिक्षा के साथ दी जाएंगी आवश्यक सुविधाएं

बिहार3FE्ेा्.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के बक्सर अनुमंडल क्षेत्र के अदफा (हरनीचट्टी) गांव में रविवार को OBC वर्ग की बेटियों के लिए प्लस-2 विद्यालय का शुभारंभ किया गया। विद्यालय में कुल 520 छात्राओं को बैठने की क्षमता है। बता दें कि कक्षा 6-12 तक छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ आवास, भोजन, पुस्तकें सहित और भी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। आवासीय सुविधा प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद ने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर प्रभारी डीएम सह डीडीसी निहारिका छवि, एडीएम अरुण कुमार और एसडीओ राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सरकार के इस पहल के बाद अब क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा के लिए दूर-दराज पढ़ने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

बक्सर के प्रभारी डीएम ने कहा कि विद्यालय में आधुनिक भवन, विशाल कक्षाएं, अत्याधुनिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब की व्यवस्था की गई है। साथ ही खेलकूद के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे छात्राओं का सर्वांगीण विकास संभव हो सके। आगे उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर में सीसीटीवी कैमरे, प्रशिक्षित वार्डेन, मेडिकल सुविधा और 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। एडीएम अरुण कुमार ने कहा कि सरकार की यह पहल सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त समाज के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।

वहीं उद्घाटन के बाद मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के हर वर्ग विशेषकर पिछड़े वर्ग की बेटियों को सुरक्षित माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। बहरहाल, उद्घाटन के दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी की गई। जिसने सभी का मन मोह लिया।

Tags - Buxar OBC girls school residential school Bihar free education girls India Bihar government education scheme OBC welfare Bihar girls hostel school Adfa Harnichatti village school class 6 to 12 free education student facilities Bihar women empower