दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (National Executive Meeting) है। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav),तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार राजद के देशभर के 4000 से अधिक पदाधिकारी भी मौजूद होंगे। वहीं इस बैठक में बिहार राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (RJD State President Jagdanand Singh) के शामिल होने पर अभी भी संसय बरकरार है। आज की बैठक में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के 12वीं बार अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा (Formal announcement of becoming president for the 12th time) की जाएगी। साथ ही दो दिवसीय इस बैठक में पार्टी अपनी विस्तार की रणनीति पर भी चर्चा करेगी।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का होगा चुनाव
राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए राजद के तमाम बड़े और छोटे नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। 9 अक्टूबर यानि आज नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें इन प्रस्ताव पर चर्चा होगी। जबकि 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा। इसी दिन नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुला अधिवेशन भी होगा।

पहला मौका जब पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन नई दिल्ली में होगा
वहीं आज की बैठक में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के 12वीं बार अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए राजद के कई विधायक और मंत्री दिल्ली रवाना हो चुके हैं। बता दें कि 1997 में राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना के बाद यह पहला मौका होगा, जब पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन राजधानी नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस अधिवेशन में देश के उन तमाम राज्यों के नेता हिस्सा ले रहे हैं, जहां राजद का संगठन है। जानकारी के अनुसार अभी देश के 25 राज्यों में राजद अपना संगठन बना चुका है।