द फॉलोअप डेस्क
NDA में सीट बंटवारे में फंसे पेंच के बाद आज RLM ने चार उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। बीते दिन बुधवार को ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा अपना गठबंधन NDA से तोड़ सकती है। हालांकि उन्होंने कहा था कि अमित शाह से मुलाकात के बाद सारी चीजें खुलकर सामने आएगी। और अब उनसे मुलाकात के बाद RLM ने चार उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 6 सीटों का उल्लेख है, लेकिन अब तक केवल 4 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। .jpeg)
घोषित किये गए चारों उम्मीदवारों में से एक प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के परिवार से है। RLM ने सासाराम विधानसभा सीट से उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मधुबनी सीट से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद, उजियारपुर सीट से प्रशांत कुमार पंकज और दिनारा सीट से आलोक कुमार सिंह को उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया गया है।
बता दें कि NDA में कुशवाहा को कुल 6 सीटों पर चुनाव लड़ने देने पर सहमती बनी थी। उसके बाद भी RLM किन्हीं कारणों से नाराज दिख रहे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा भी था कि एनडीए में अब कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जिसके बाद ये कयास लगाये जा रहे थे कि कुशवाहा अपना गठबंधन NDA से तोड़ सकती है। हालांकि लिस्ट जारी होने के बाद उन्होंने अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं।
उम्मीदवारों की नामों की सूची
