औरंगाबाद/बिहार
औरंगाबाद जिले में आज अलग-अलग जगहों से तीन युवकों को घायल होने की सूचना आई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
.jpeg)
इन जगहों पर हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, पहली घटना कुटुंबा प्रखंड के NH-139 पर एक लाइन होटल के पास समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान एरका कॉलोनी निवासी नरेश मेहता के पुत्र धनंजय मेहता के रुप में हुई है। वहीं दूसरी घटना औरंगाबाद शहर के फॉर्म इलाके की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें मनोज कुमार और आकाश कुमार नामक दो युवक घायल हो गए।

यातायात व्यवस्था सख्त करने की मांग
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां वे इलाजरत हैं। लगातार हो रहे सड़क हादसे से लोगों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आजकल लोग बहुत तेज स्पीड में गाड़ी चलाते हैं, जिससे आएदिन ऐसी घटना देखने को मिलती है। लोग प्रशासन से शहर में यातायात व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है, जिससे हादसा कम हो। इधर प्रशासन भी लोगों से अपील की है कि तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाएं।