logo

संजय यादव विवाद के बाद रोहिणी आचार्य का बड़ा फैसला, X अकाउंट पर कई  RJD नेताओं को अनफॉलो कर दिया दूरी का संकेत

ROHINI.jpg

पटना 
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने X अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने अचानक सभी 58 राजनीतिक प्रोफाइल को अनफॉलो कर दिया है। पहले वह कुल 61 अकाउंट्स को फॉलो करती थीं, लेकिन अब उनकी फॉलोइंग लिस्ट में सिर्फ 3 गैर-राजनीतिक प्रोफाइल ही बची हैं। माना जा रहा है कि यह कदम हाल ही में सामने आए संजय यादव विवाद के बाद उठाया गया है, जिसने पार्टी और परिवार के भीतर हलचल पैदा कर दी थी।
खास बात यह है कि जिन तीन प्रोफाइल को रोहिणी अब फॉलो कर रही हैं, उनमें कोई भी नेता शामिल नहीं है। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर राजनीति से पूरी तरह दूरी बना ली है।


राजनीतिक हलकों में इस कदम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं—क्या यह पार्टी नेतृत्व से नाराजगी का संकेत है, या फिर निजी स्पेस बनाए रखने की कोशिश?
तेज प्रताप यादव के बाद अब बहन रोहिणी का यह कदम आरजेडी परिवार के अंदरूनी मतभेदों को और उजागर करता दिख रहा है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर यह भी लिखा था कि उनके लिए आत्मसम्मान सबसे अहम है।
अब यह साफ है कि संजय यादव और बस विवाद के बाद रोहिणी आचार्य की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। उनका यह कदम न सिर्फ पार्टी के लिए, बल्कि पूरे बिहार की राजनीति में चर्चा का नया विषय बन गया है।


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi