logo

गैस किल्लत पर रोहिणी आचार्य ने ट्विट कर पूछा सवाल, कहा– “सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा?” प्रधानमंत्री जी..

fercdtrterdfv.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव से भारत में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत की खबरें तेजी से फैल रही है। ऐसे में आम लोग गैस एजेंसियों के बाहर गैस सिलेंडर खरीदने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। लोगों में गैस लेने की होड़ मची हुई है। इसी बीच विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है।

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्विट कर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। रोहिणी आचार्य गैस की किल्लत प्रधानमंत्री मोदी को ट्वीट करते हुए सवाल पूछा कि गैस की किल्लत का जश्न कब से शुरु होगा?  "सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा ? प्रधानमंत्री जी, "प्रधानमंत्री लाइन लगवाओ योजना ( PMLLY ) " के अंतर्गत मोदी जी ने पहले नोट बदलने के लिए लाइन लगवाई , फिर ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन लगवाई और अब गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगवा रहे हैं... उन्होंने आगे लिखा कि, "अपने को चमकाने-दिखाने की बीमारी से ग्रस्त, आपदा-विपदा-इमरजेंसी को जश्न के इवेंट में तब्दील कर आम जनता के जख्मों पर नमक-मिर्ची रगड़ने,  कुरेदने के लिए जाने जाने वाले प्रधानमंत्री जी.. बस इस बार फिर से अगर आप थाली-कटोरा या खाली गैस सिलेंडर ही पिटवा देते, दीया-मोमबत्ती -पटाखे जलवा देते,  तो तमाशा खड़ा करने का आपका प्रयोजन भी पूरा हो जाता। और आपको महावतार मान कर पूजने वाले आपके अनन्य भक्तों को सिलेंडर का जिक्र करने की बजाए" महामानव नरेंदर .. नरेंदर .. नरेंदर" का जयकारा लगाने का एक और बहाना मिल जाता"...!! 

 

हालांकि केंद्र सरकार ने ये स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को LPG की कोई कमी नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच लोगों से संयम बरतने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि केवल सत्यापित जानकारी पर ही  भरोसा करें। देश में अभी 7-8 हफ्तों के लिए पर्याप्त गैस है। आगे उन्होंने कहा कि हमारी सप्लाई चेन प्रभावित जरूर हुई है,  लेकिन हमें उम्मीद है कि हम इस संकट से उबर जाएंगे, जैसे हम कोरोना काल में उबरे थे।

Tags - Rohini Acharya tweet LPG cylinder shortage India gas cylinder shortage news Rohini Acharya attack on PM Modi Narendra Modi LPG supply statement Bihar political news RJD vs BJP politics LPG crisis India gas agency long queues India West Asia tensi