logo

पटना : दाऊद इब्राहिम के नाम ठगी, महिला के खाते से उड़ाए 50 लाख रुपये

dayud.jpg

पटना:
राजधानी पटना में आतंकवादी दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कंकड़बाग स्थित चित्रगुप्त नगर में रहने वाली 50 वर्षीय महिला के खाते से साइबर ठगों ने खुद को दाऊद इब्राहिम बताकर 50 लाख रुपय उड़ा (Rs 50 lakh stolen in the name of Dawood Ibrahim) लिये। मामले की जानकारी तब लगी जब महिला को आयकर विभाग (Income tax department) की ओर से तीन करोड़ ट्रांजैक्शन होने का ईमेल आया। तब मामला थाने पहुंचा। इस मामले में 19 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।


आयकर विभाग की ओर से आया ईमेल
महिला ने दर्ज FIR में बताया कि अपराधी ने दाउद इब्राहिम के नाम से डरा कर महिला के खाते में 20-25 लाख रुपय उड़ाया। इसके साथ ही महिला के अकाउंट से 3 करोड़ रुपय का लेनदेन भी किया गया। जिसका ईमेल महिला को आयकर विभाग की ओर से आया था। यह दोनों ट्रांजेक्शन RTGS और NEFT से ही करता था। महिला ने फिर सारी बात अपने पति को बताया कि उसे दाऊद इब्राहिम के नाम पर फोन आते थे। तब मामला थाना पहुंचा।
बच्चे और पति को मारने की देता था धमकी
महिला ने दर्ज FIR में बताया है कि पिछले 5 से 7 वर्षों से उसके साथ ठगी हो रही थी। महिला को हर बार बच्चे और पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे मुंबई और दिल्ली में रहते हैं। उनके खाते का इस्तेमाल करने वाले लोग महिला को बता रहे थे कि किस समय उनके बच्चे क्या पहन कर कहां पर हैं। इसके बाद जब वह अपने बच्चों से पूछती थी तो बात सही निकलती थी। जिस कारण महिला बहुत डर गई। इसके बाद महिला ने अपने परिवार को सुरक्षित रखने की वजह से इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी।

आयकर विभाग के अधिकारियों से छापेमारी करवाने की देता था धमकी
महिला ने बताया कि उन्हें फोन करने वाले अपराधी कहते थे कि उनकी पहचान आयकर विभाग के अधिकारियों से है। महिला के घर में छापेमारी करवाएगे और पति को जेल भेजने देने की धमकी देता था। महिला इतना डर गई थी कि उन्होंने अपराधियों के कहने पर आईसीआईसीआई बैंक में अपना नया खाता भी खुलावाया। जिसके बाद अपराधी समय-समय पर महिला से ओटीपी और पार्सवर्ड में पूछा करते थे।