logo

सम्राट चौधरी बने बिहार BJP के नए अध्यक्ष

samrat.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार बीजेपी की कमान सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। सम्राट चौधरी बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बने हैं। इसका ऐलान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोनयन किया है। इस बात की जानकारी बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने दी है। बता दें कि बिहार विधानपरिषद के नेता है।

नीतीश को कुर्सी से हटाने के लिए बांधी पगड़ी

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सम्राट चौधरी हर मुद्दे पर नीतीश कुमार पर हमलावर है। यहां तक की उन्हेंने शपथ ली है कि जब तक वो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटा देंगे तब तक वो पगड़ी बांधे रखेंगे। सितंबर में संजय जायसवाल का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन लगातार 2 विधानसभा उपचुनाव और अमित शाह के दौरे के कारण ये नियुक्ति टल रही थी।

2018 में किया था भाजपा जॉइन 

वहीं एक समय वह भी था जब सम्राट चौधरी लालू यादव के बेहद करीबी थे। बात साल 2014 की है। जब उन्होंने राजद का दामन छोड़कर बीजेपी से हाथ मिलाया था। तब वो नीतीश कुमार के बेहद करीब थे। फिर 2014 के नतीजे के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। फिर जीतनराम मांझी को बिहार की कमान सौंप दी गई। 2015 तक जीतनराम मांझी और नीतीश कुमार के बीच जबरदस्त दूरियां दिखने लगी और फिर जदयू दो खेमों में बंट गई। सम्राट चौधरी तब जीतनराम मांझी मंत्रिमंडल में मंत्री थे और उन्होंने मांझी का साथ देना शुरू कर दिया। सम्राट चौधरी का नीतीश कुमार के खिलाफ बगावत करने का सिलसिला यहीं से शुरू हो गया। कई सालों तक मांझी खेमे का हिस्सा रहने के बाद सम्राट चौधरी ने 2018 में भाजपा जॉइन कर लिया।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT