logo

बिहार हिंसा पर बोले सम्राट चौधरी, नीतीश की पुलिस से नहीं हुई स्थिति कंट्रोल तो मोदी की पुलिस को आना पड़ा

samrat1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए हिंसा के बारे में बात करते हुए कहा कि नीतीश जी की पुलिस से स्थिति कंट्रोल नहीं हुई,तो मोदी जी की पुलिस को आना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब नीतीश जी बूढ़े हो गए हैं और बीमार भी लगते हैं। उनसे राज्य प्रशासन का भी काम नहीं संभल रहा है।


अंतिम में सेंट्रल फोर्स को ही बिहार आना पड़ा
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि पहले ही कह रहे थे कि सेंटर फोर्स लगाओ। लेकिन हमारी बातों को सुनकर लोगों ने अनसुना कर दिया। अंतिम में सेंट्रल फोर्स को ही बिहार आना पड़ा। जब नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पुलिस से ही कंट्रोल होना था तो अमित शाह ने ठीक ही कहा था कि उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे। रूल ऑफ लॉ करने के लिए अमित शाह ने ऐसा कहा था कि सीधा करो और हिम्मत नहीं है तो इसके पास दो।


दावत-ए-इफ्तार में जाकर किसे मना रहे हैं नीतीश
इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर भी उन पर हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब नालंदा और सासाराम जल रहा था। तब वह चैन की नींद सोए हुए थे। अब दावत-ए-इफ्तार में जाकर किसे मनाने की कोशिश कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने सवालिया लहजे में कहा कि नालंदा और सासाराम में हुई घटना को जदयू साजिश बता रही है। लेकिन हम पूछना चाहते हैं कितना सारा कुछ हो गया बिहार की सरकार सोई क्यों है। सरकार ने 72 घंटे में भी कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT