पटना:
बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही BJP और महागठबंधन के नेता एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को चेतावनी दी है। संजय जायसवाल ने कहा है कि अगर 13 दिसंबर के पहले तक सरकार नौकरी नहीं दे पाई तो भाजपा सदन की कार्यवाही नहीं होने देगी।

वर्तमान सरकार नौकरी देने के नाम पर फिसड्डी
प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि संजय जायसवाल ने आगे कहा कि B.TET और C.TET पास अभ्यर्थियों की लड़ाई अब भाजपा लड़ेगी और नीतीश कुमार को हमारे आगे झुकना ही पड़ेगा। जायसवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार नौकरी देने के नाम पर फिसड्डी साबित हुई है। 13 दिसंबर को सदन में बीजेपी रोजगार में मुद्दे पर जवाब मांगेगी।नीतीश कुमार सिर्फ उन्ही लोगों को नियुक्ति पत्र बांटने में लगे हैं, जिनकी जॉइनिंग महीनों पहले ही हो चुकी है।

13 से 19 दिसंबर तक बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। विधानमंडल का ये सत्र कुल 5 दिनों का होगा। इसें पहले दिन यानी 13 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हाल में जिन दो विधायकों ने जीत हासिल करके विधानसभा में अपनी जगह बनायी, उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के आज की बात से पता चलता है कि ऐसी परिस्थिति में विधानसभा में हंगामे के पूरे आसार है। विपक्ष की भूमिका में रहने वाली बीजेपी सरकार को पूरे तरीके से घेरने के मूड में नजर आ रही है। दोनों तरफ से तैयारियां जारी है।