logo

सारण DM ने ऑफिस में जीन्स पहनने पर लगाई पाबंदी, कर्मचारियों से कहा- फॉर्मल कपड़ों में काम पर आए

aman1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के एक डीएम ने अपने कार्यलय में एक ऐसा नियम लागू किया है जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। डीएम के इस आदेश की हर कोई सराहना कर रहा है। वहीं इस आदेश के बाद प्रशासनिक कर्मियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल,सारण डीएम अमन समीर ने सोमवार में कार्यलय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया कि अब से ऑफिस में कोई भी जिन्स पहनकर नहीं आएगा।  उन्होंने सभी को आदेश दिया गया है कि वो फॉर्मल कपड़ों पर काम पर आए। हालांकि अबतक इस मामले में अबतक लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है। आदेश के बाद कार्यालय में आज कर्मियों के बीच मिला जुला पहनावा देखने को मिला। 


बात करने वाला मुद्दा नहीं
जानकारी के अनुसार DM ऑफिस में सोमवार को हुई कार्य संस्कृति की मीटिंग में जींस पहनने पर पाबंदी वाले निर्देश के बाद प्रशासनिक कर्मियों में हड़कंप है। वहीं इस मामले पर जब मीडिया ने डीएम से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि यह कोई बात करने वाला मुद्दा नहीं है। लेकिन फिर आपको अगर जानकारी चाहिए तो आप जनसंपर्क विभाग से बात करें।


आदेश का पालन किया जाएगा
जींस पहनने की मनाही पर कर्मियों से मीडिया से बातचीत की गई तो सभी से अलग-अलग तरह के जवाब मिले। मद्य निषेध विभाग में कार्यरत कर्मचारी रवि कुमार ने बताया कि अख़बार के माध्यम से इस तरह की खबर की जानकारी मिली है। जिलाधिकारी के आदेश का पालन किया जाएगा। वैसे जींस ऑफिशियल ड्रेस में नहीं आता है। सभी कर्मचारियों को गलत पहनावा से बचना चाहिए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT